4 जिलों के समाज कल्याण अधिकारी सस्पेंड, चुनाव नकारात्मक भूमिका निभाने का है आरोप

punjabkesari.in Friday, Jun 07, 2024 - 04:26 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी): लोकसभा चुनाव के परिणाम आ गए हैं। हरियाणा में हालांकि भाजपा और कांग्रेस के बीच मैच टाई हो गया, लेकिन भाजपा 5 सीटों पर हार का कारण अपनी नीतियों और नेताओं के बजाय भीतरघाती नेताओं और कुछ अधिकारियों को मानती है। अब चुनाव में नकारात्मक भूमिका निभाने वाले अधिकारियों पर गाज गिरी है। सरकार ने 4 जिलों के समाज कल्याण अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। 

जिसमें कैथल, करनाल, पानीपत, और यमुनानगर के जिला समाज कल्याण अधिकारियों का नाम शामिल है। इन अधिकारियों पर आरोप है कि इन्होंने चुनाव के वक्त नकारात्मक भूमिका निभाई। हालांकि भाजपा की इस हार में उनकी ही पार्टी के कई नेताओं ने का हाथ है। इन भीतरघात करने वाले नेताओं पर भी जल्द कार्रवाई हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश भर में ऐसे 5 दर्जन नेताओं की लिस्ट तैयार की गई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static