गांव ग्वारका में मिले प्यार से गदगद हुए कुलदीप गुर्जर

punjabkesari.in Tuesday, Aug 27, 2024 - 06:15 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): सोहना तावडू विधानसभा के गांव ग्वारका में मिले प्यार से गदगद हुए कुलदीप गुर्जर ने कहा कि सोहना तावडू क्षेत्र की जनता अब जान चुकी है कि उनका भविष्य कांग्रेस के हाथ में सुरक्षित है। भाजपा सरकार ने पिछले 10 साल में लूट खसोट की राजनीति की है। प्रदेश के विकास के नाम पर केवल अपना ही विकास किया है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की झूठ की राजनीति को पहचान चुकी है और इस विधानसभा चुनाव में वह भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएगी।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

कांग्रेस सीट पर सोहना तावडू विधानसभा सीट पर प्रबल दावेदारी ठोक रहे कुलदीप गुर्जर ने कहा कि क्षेत्र की जनता आज शिक्षित युवा को अपना नेता चुनना चाहती है। जिस तरह से कुलदीप गुर्जर ने क्षेत्र में विकास किया है और हर व्यक्ति को अपने साथ जोड़ा है उससे साफ है कि जनता उन्हें अपना विधायक मान चुकी है। आज कुलदीप हर व्यक्ति के लिए उनका प्रिय नेता बनकर सामने आया है। उन्होंने कहा कि चुनाव का आगाज हो चुकी है। भाजपा अपनी झूठ की राजनीति को समझ चुकी है। यही कारण है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने अपनी हार को बचाने के लिए चुनाव को टालने का आग्रह चुनाव आयोग से किया है।

 

ऐसे में साफ है कि भाजपा को अपनी हार स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रही है। चुनाव टालने के लिए छुट्टियों का बहाना बनाना तो भाजपा की राजनीति का एक हिस्सा है क्योंकि भाजपा को अपनी हार का अंदेशा पहले ही हो चुका है। आज युवा बेरोजगारी से परेशान हैं। महिलाओं की रसोई का बजट महंगाई के कारण बिगड़ चुका है। भाजपा की नीतियों के कारण कई उद्योग दूसरे राज्यों में जा चुके हैं। यही कारण है कि जनता अब भाजपा को हटाकर कांग्रेस को सत्ता पर विराजमान करना चाहती है ताकि जनता को बेरोजगारी, महंगाई से छुटकारा मिल सके और क्षेत्र और प्रदेश को विकसित करने की दिशा में काम किया जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static