लापरवाही से मशीन में आया मजदूर का हाथ, तेल मिल मालिक के खिलाफ केस

punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2026 - 08:50 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): भीम नगर चौक के पास स्थित एक तेल मिल में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और मालिक के दबाव के कारण एक महिला मजदूर का दाहिना हाथ मशीन में आकर कट गया। पीड़िता की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मिल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से उत्तरप्रदेश के अयोध्या निवासी संजू देवी ने पुजिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से भीम नगर चौक स्थित एक मिल में मजदूरी कर रही थीं। पीड़िता का आरोप है कि मिल मालकिन ने बिना किसी तकनीकी अनुभव व दस्तावेजों के उनसे जबरन तेल निकालने की मशीन चलवाती थी। कई बार मना करने और अलग से कुशल मजदूर रखने की मांग के बावजूद उन पर मशीन में सरसों डालने व खल चलाने का दबाव बनाया जाता रहा।

 

इसी दबाव के चलते बीते दिनों मशीन में काम करते समय संजू देवी का दाहिना हाथ मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उनका हाथ कट गया। हादसे के बाद राहगीरों ने उन्हें पहले निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की एमएलसी रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर मंगलवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static