फील्ड में नियुक्त कुछ अधिकारी सरकार की छवि धूमिल करने पर लगे हैं: रणधीर सिंह गोलन

punjabkesari.in Saturday, Oct 30, 2021 - 11:23 AM (IST)

चंडीगढ़( चन्द्रशेखर धरणी): हरियाणा पर्यटन विभाग के चेयरमैन तथा निर्दलीय विधायक पुंडरी रणधीर सिंह गोल्न का कहना है कि वह कैथल जिले के एक उच्च अधिकारी की कार्यप्रणाली से नाराज हैं इस मामले में उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को लिखित रूप से शिकायत दीजिए तथा फोन पर भी अपनी पीड़ा से अवगत करवाया है। रणधीर सिंह गोलन का कहना है कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल एक ईमानदार तथा कर्मठ व्यक्ति हैं मगर मगर फील्ड में नियुक्त कुछ अधिकारी सरकार की छवि धूमिल करने पर लगे हैं।हरियाणा पर्यटन विभाग के चेयरमैन रणधीर सिंह ने कहा कि वह पूर्णतया मुख्यमंत्री के साथ हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल तू पूरी तरह से जनहित के कार्यों में जुटे हुए हैं मगर फील्ड में कार्यरत कुछ अधिकारियों की वजह से आम व गरीब लोगों को जो परेशानी पैदा हो रही है वह उचित नहीं है। सर रणधीर सिंह गोल्न ने बताया कि कैथल जिले में पूंडरी पड़ता है उनके विधानसभा क्षेत्र में 100 के करीब महिलाएं उनसे मिली थी। उन्हें बताया था कि उन्हें खराब गेहूं बांटा गया है। रणधीर सिंह ने बताया कि उन्होंने इस मामले में लोगों की शिकायत पर अपना अनुमोदन करते हुए डिप्टी कमिश्नर कैथल को लिखा। डिप्टी कमिश्नर कैथल ने  इस पर कोई एक्शन नहीं लिया।

रणधीर सिंह ने अपने खुली नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि निचले अधिकारी लीपापोती कर दोषी अधिकारियों को बचाना चाहते हैं खराब गेहूं जो टिपू धारको द्वारा दिया गया क्यों वह कैसे दिया गया। डिपो धारकों को खराब गेहूं कहां से आया इस सारे घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कैथल के जिलाधीश कि यह ड्यूटी बनती है कि वह इस मामले में तुरंत संज्ञान लेते तथा प्रभावी कार्रवाई करते मगर उनके द्वारा कार्रवाई न करने पर जब उन्होंने यह सारा मामला टेलीफोन पर वह लिखित रूप से माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संज्ञान में लाना उचित समझा। रणधीर सिंह ने बताया कि उन्होंने जब दीपावली की शुभकामनाएं वीरवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल को दी तथा पुणे इस मामले में शिकायत की कि अधिकारी गरीब लोगों से खिलवाड़ कर रहे हैं तो हलचल हुई।


 रणधीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संज्ञान में यह मामला लाए जाने के बाद खराब थी उनको अवश्य बदला गया। जिलाधीश कैथल के द्वारा उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई जिन अधिकारियों ने यह खराब गेहूं पहले आवंटित करवाई थी। उन्होंने कहा कि वह 36 जाति के नेता हैं तथा पुंडरी विधानसभा से निर्दलीय विधायक हैं। रणधीर सिंह ने कहा कि वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सदैव कृतज्ञ हैं कि उन्होंने हमेशा राजनीतिक रूप से उनको प्रमोट करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि 30 साल काम का राजनीतिक जीवन में जो पूर्णतया ईमानदारी और कर्मठता का है। 2 साल उन्हें निर्दलीय विधायक बने हो चुके हैं। 
 रणधीर सिंह ने कहा कि अगर दीपावली तक इस पर कार्रवाई पूर्णतया हो गई तो ठीक है वरना वह दीपावली के बाद मुख्यमंत्री से पुनः मिलेंगे तो था अपनी समस्या दोबारा रखेंगे। रणधीर सिंह का कहना है कि चंडीगढ़ के अंदर तैनात हरियाणा सरकार के प्रमुख आला अधिकारी सभी विधायकों का पूर्ण मान सम्मान करते हैं तथा विधायकों के द्वारा रखे गए मुद्दों पर उनके क्षेत्रों में काम भी होते हैं मगर फील्ड में कार्यरत अधिकारी ऐसा नहीं करते।


उल्लेखनीय है कि निर्दलीय विधायक रणधीर सिंह हरियाणा पर्यटन विभाग के चेयरमैन है मगर पिछले 1 साल से हरियाणा पर्यटन विभाग के चेयरमैन के कार्यालय में नहीं जा रहे।रणधीर सिंह गोलन का कहना है कि टिक्कर ताल के अंदर हरियाणा पर्यटन विभाग के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के माध्यम पर्यटन विभाग के एमडी ने उन्हें आने का न्योता दिया। इसलिए टिक्कर ताल के अंदर आयोजित हरियाणा पर्यटन विभाग के कार्यक्रम में वह अवश्य शामिल हुए उनका कहना है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल उनके राजनैतिक गुरु हैं उनके किसी भी आदेश को वोट नहीं डाल सकते। रणधीर सिंह का कहना है कि वह अपना कार्यालय अपने घर से संचालित कर रहे हैं। उनका कहना है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला उन्हें पूर्ण मान सम्मान देते हैं तथा उनके हलके के काम करते हैं। उनका कहना है कि वह अपने पुंडरी क्षेत्र के विकास कार्यों में जुटे हुए हैं।


     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static