अंबाला- रेलवे स्टेशन पर कुछ स्टॉल संचालक कर रहे लापरवाही, नहीं रख रहे खाना

punjabkesari.in Sunday, Jun 12, 2022 - 12:47 PM (IST)

अंबाला(अमन): रेलवे स्टेशन पर खाने वाली स्टॉल पर जनता खाना रखना अनिवार्य किया गया है। रेल प्रशासन ने स्टेशन पर खाना बेचने वाले स्टाल के मालिकों को जनता खाना रखने की सख्त हिदायत दी हुई है। लेकिन अंबाला रेलवे स्टेशन पर उसकी परवाह न करते हुए स्टाल मालिक कुछ ही डिब्बे जनता खाना के रखते है।

अलग-अलग स्टाल पर कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि हमारे हर स्टाल पर जनता खाना बिकता है। परंतु हमारे पास यह खाना सुबह 8 बजे के बाद ही उपलब्ध हो पाता है। इसके अलावा कर्मचारियों ने बताया ज्यादा गर्मी के कारण हम ज्यादा खाना नहीं मंगा पाते परंतु जैसे ही खाना खत्म होता है तब साथ ही और उपलब्ध हो जाता है।

वहीं इस मामले में रेलवे के सीनियर डीसीएम हरिमोहन ने बताया कि उनके पास कुछ शिकायत आई थी कि मंडल के कई रेलवे स्टेशन की स्टाल पर जनता खाना उपलब्ध नहीं है। जिसको लेकर जांच भी करवाई गई है।  उन्होंने कहा कि अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के स्टाल पर जनता खाना उपलब्ध रहता है। क्योंकि गर्मी है इसलिए ज्यादा मात्रा में खाना नहीं रखा जा सकता। उन्होंने कहा कि सभी स्टाल वालो को ये आदेश दिया गया है चाहे स्टाल पर कम खाना मंगवाएं परंतु स्टॉल पर जनता खाना होना जरूरी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static