सोनीपत : पति ने पत्नी को डीजल डालकर जलाया, PGI रोहतक में इलाज के दौरान हुई मौत

punjabkesari.in Monday, Dec 07, 2020 - 09:30 AM (IST)

सोनीपत (ब्यूरो) : गांव बड़वासनी में पति ने पत्नी पर डीजल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला की पी.जी.आई. रोहतक में मौत हो गई। गांव बड़वासनी की रहने वाली स्वीटी (24) को गंभीर रूप से झुलसने के कारण शुक्रवार देर शाम पी.जी.आई. रोहतक में भर्ती करवाया गया था।

महिला ने पी.जी.आई. में न्यायाधीश के सामने दर्ज करवाए बयान में कहा कि उसके पति भूपेंद्र ने उस पर डीजल डालकर आग लगा दी जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। पी.जी.आई. में न्यायाधीश के सामने बयान दर्ज करवाने के बाद महिला बेसुध हो गई। वह आग लगाने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं दे सकी। बाद में उसकी मौत हो गई। सदर थाना सोनीपत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। महिला के बयान के आधार पर सदर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही जलाने के कारणों का पता लग सकेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static