सोनीपत : 4 दिन से लापता दसवीं के छात्र का पार्क में इस हाल में मिला शव, परिजनों ने टीचर पर लगाए गंभीर आरोप

punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2026 - 05:07 PM (IST)

सोनीपत ( सन्नी मलिक) : सोनीपत में चार दिन से लापता दसवीं कक्षा के छात्र विशाल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है। सोनीपत के गांव सबोली के एक पार्क में मिली है। मृतक की आयु 17 साल बताई जा रही है। यह घटना  हुई, जहां विशाल का शव बरामद किया गया। फिलहाल कुंडली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विशाल 18 अगस्त को गायब हुआ था। परिजनों ने पुलिस और स्कूल के शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विशाल का स्कूल में यश और हिमांशु नामक दो अन्य छात्रों के साथ झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के बाद अध्यापिका रेणु ने विशाल की पिटाई की थी। परिजनों के अनुसार, विशाल ने अध्यापिका से अपने घरवालों को फोन करने के लिए कहा था, लेकिन अध्यापिका ने ऐसा नहीं किया। उसी दिन से विशाल लापता था।

परिजनों ने उसी दिन पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने समय पर ठोस कार्रवाई नहीं की और उन्हें बार-बार थाने के चक्कर लगवाए। आज चार दिन बाद विशाल का शव उसी पार्क में फंदे से लटका मिला, जहां उसका बैग भी मिला था।

 पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। कुंडली थाना पुलिस प्रभारी का कहना है की शिकायत के बाद मामले में गहनता से जांच शुरू कर दी गई थी। परिजनों के आरोप निराधार हैं। मामले में गहनता से जांच जारी है, आज बच्चे का शव बरामद हुआ है। जिसमें आगामी कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static