कलयुगी दुनियां: बेटे ही निकले पिता के हत्यारे 3 दिनों में पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी
punjabkesari.in Thursday, Jun 05, 2025 - 01:27 PM (IST)

रेवाड़ी: कालका नहर में मिले एक शव को लेकर पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को तीन दिनों में सुलझा लिया। इस मर्डर में दो बेटों ने अपने साथी को साथ लेकर पिता की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। पिता द्वारा जमीन-जायदाद से बेदखल करने की बात कहे जाने पर खफा होकर बेटों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया।
समाचारों के अनुसार कसौला थाना के तहत गांव संगवाड़ी का लाल सिंह वेल्डिंग की दुकान चलाता था। चार भाइयों में वह तीसरे नंबर का था। लाल सिंह के दो बेटें हैं और दोनों ही पिता से अलग रहते हैं। 31 मई की सुबह लाल सिंह का शव शहर के निकटवर्ती कालाका नहर से मिला था। उसकी सिर पर मूसली से चोट मारकर हत्या की गई थी। पुलिस के लिए यह राज बना हुआ था कि लाल सिंह की हत्या क्यों और किसने की। पुलिस ने मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया। लाल सिंह के घर से नहर तक जगह-जगह खून के निशान
मिले। तक के बड़े भाई दल सिंह ने मृतक को लाल सिंह की हत्या उसके घर में करने के बाद खून को साफ किया गया और फिर शव को कालका नहर में फेंक दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि लगभग 20 साल पहले सबसे छोटे भाई भाल सिंह की पत्नी की मौत हो गई थी। मायके पक्ष के लोगों ने उस पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। जिसमें लाल सिंह भी आरोपी था। यह मामला अभी भी न्यायालय में विचाराधीन था। दल सिंह ने ससुराल पक्ष के लोगों पर लाल सिंह से रंजिश होने का शक जताया था। तत्पश्चात थाना कसौला पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके जांच को तेज कर दिया था।
इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाने के लिए सी.आई.ए. धारूहेड़ा व कसौला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए मंगलवार शाम को पुलिस ने लाल सिंह के बेटे मोहित व उसके दोस्त मथुरा के गांव मनोहरपुर व हाल निवासी रेवाड़ी के गांव बनीपुर के पवन कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया।