Hisar : किसानों के साथ गाली-गलौच करने वाले पुलिसकर्मी को SP ने किया सस्पेंड, दो अन्य के खिलाफ बैठाई जांच

punjabkesari.in Thursday, Aug 10, 2023 - 08:06 PM (IST)

हिसार (विनोद सैनी) : हरियाणा के हिसार में वीरवार को पुलिस और किसान आमने-सामने हो गए थे। लघु सचिवालय के घेराव करने जा रहे किसानों को पुलिस ने शहर के बाहर मुख्य मार्ग पर ही रोक लिया था। जिसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। किसान वहीं पर बैठ गए और नेशनल हाइवे को जाम कर दिया। किसानों का आरोप था कि पुलिस ने उनके साथ बदतमीजी करते हुए गाली गलौच किया था। जिसके बाद एसपी ने एक्शन लेते हुए किसानों के साथ गाली गलौच करने वाले पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही चार्जशीट करने के आदेश दे दिये गए हैं। इसके अलावा दो अन्य पुलिसकर्मियों पर एसपी गंगाराम पुनियाँ ने जाँच बिठाई है।

गौरतलब है कि आज के घेराव के बाद लगभग 100 करोड़ रुपए और बकाया मुआवजा जारी किया गया है। 70 दिनों तक चला किसानों का ये पक्का मोर्चा अब तक 400 करोड़ रुपए का कुल मुआवजा जारी करवा चुका है। बाकी के मुआवजे के लिए सरकार ने किसानों से 15 दिन का समय मांगा है। हालांकि किसानों ने सरकार को 20 दिन का वक्त दिया है। किसानों ने कहा कि अगली सभा 30 अगस्त को होगी। जिसके बाद ब्लॉक किए गए रोड खोल दिये गए हैं। अब वहां से ट्रैक्टर ट्रॉलियों से किसान घेराव स्थल पर पहुंचेगे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static