देश के नवनिर्माण में महिलाओं का विशेष योगदान: असीम गोयल

punjabkesari.in Monday, Jun 21, 2021 - 12:02 AM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल नन्यौला ने कहा कि देश के निर्माण में जितना योगदान पुरूषों का है उतना ही योगदान महिलाओं का है। समाज के निर्माण में पुरूषों के मुकाबले मातृ शक्ति कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। नारी शक्ति को सम्मान देने के दृष्टिगत आज आईटीआई अम्बाला शहर में पिंक वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया है। इस वैक्सीनेशन कैंप में केवल महिलाओं का ही टीकाकरण किया जा रहा है। प्रदेश में महिलाओं के लिए ऐसा पहला वैक्सीनेशन कैंप लगा है। यह बात उन्होंने वैक्सीनेशन कैंप का शुभारम्भ करते हुए कही। इस मौके पर उनके साथ उनकी बेटी अंशिका गोयल भी साथ रही। विधायक व उनकी बेटी ने इस मौके पर टीकाकरण करने वाली स्वास्थ्य कर्मियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।

नागरिक अस्पताल अम्बाला शहर में सामाजिक संस्था आस्था फाउडेंशन ने विधायक असीम गोयल की बेटी अंशिका गोयल का जन्मदिवस मनाने का काम किया। इस मौके पर नन्हीं बच्ची आस्था, अंशिका गोयल ने केक काटा। विधायक ने अंशिका गोयल के साथ-साथ आस्था व अन्य छोटी लड़कियों को केक खिलाकर अपना आशीर्वाद दिया।

विधायक असीम गोयल ने इस अवसर पर आस्था फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए 5 रूपए की थाली मे भरपूर भोजन की जो व्यवस्था की गई है, उसकी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इस कार्य से अस्पताल में आने वाले जरूरतमंद लोगों के साथ-साथ अन्य लोगों को इस सुविधा का बेहतर लाभ मिल रहा है। सामाजिक क्षेत्र में संस्था द्वारा जो यह कार्य किया जा रहा है वह काफी सराहनीय है। 

संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि हमारी कोशिश सबको मिले निवाली, न रहे कोई भूखा, न हो पेट खाली के संकल्प के साथ यह कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक असीम गोयल का वे विशेष तौर पर आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने संस्था को आगे बढऩे के लिए जो आशीर्वाद व स्नेह दिया है उसकी बदौलत ही वे इस कार्य को कर रहे हैं। जरूरतमंद लोगों की सेवा कर मन को काफी संतुष्टि मिलती है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static