कुरुक्षेत्र में 3 साल की बच्ची संग मां-बाप ने की आत्महत्या, बेटी की बीमारी से तंग था दम्पति

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 10:34 AM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : कुरुक्षेत्र जिले में पूरे परिवार ने फांसी लगाकर जान दे दी है। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी 3 साल की छोटी बेटी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक बेटी की गंभीर बीमारी को लेकर परिवार काफी परेशान था। इसी तनाव में माता-पिता ने बच्ची संग फांसी लगा ली।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह 6:30 बजे सुभाष मंडी चौकी को सूचना मिली कि प्रेम नगर कॉलोनी में एक घर में तीन लोगों ने फांसी लगा ली है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। देखा तो पति, पत्नी और उनकी 3 साल की बच्ची फांसी पर लटक रही थी। तुरंत तीनों को नीचे उतारा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जतिंद्र कुमार (30), पत्नी मंजू (28) और बेटी अदविका के रूप में हुई। जतिंद्र कुमार रेलवे मेल सर्विस में काम करता था।

रिटायर्ड पुलिसकर्मी का परिवार

जतिंद्र कुमार के पिता महेंद्र सिंह पंजाब पुलिस से रिटायर्ड थे। महेंद्र सिंह की करीब 6 महीने पहले ही मौत हो चुकी है। उनके परिवार में सिर्फ मां बिमला देवी बची हैं। साथ ही एक भाई प्रतीक भी है, जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कनाडा में रहता है।

घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद

वहीं थाना कृष्णा गेट के SHO बलजीत सिंह के मुताबिक पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस उसकी जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static