अंबाला: तेज रफ्तार E-Rickshaw कार से टकराकर सड़क पर पलटी, 10 वर्षीय बच्चे सहित दंपति घायल

punjabkesari.in Saturday, Feb 17, 2024 - 03:55 PM (IST)

अंबाला: अंबाला में तेज रफ्तार ई-रिक्शा के कार से टकराने से हादसा हो गया। हादसे में घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। ई-रिक्शा चालक व उसका साथी घायल अवस्था में मौके से फरार हो गए। 

 हादसे में घायल बब्याल भूरमंडी निवासी रणजीत ने बताया कि उनके रिश्तेदार के बेटे का चंडीगढ़ पीजीआई में ट्यूमर का ऑपरेशन हुआ है। शुक्रवार को वह पत्नी सुलताना, 10 वर्षीय बेटे अनुष, पड़ोसन ददू के साथ गया था। शनिवार को ट्रेन से वापस लौटने के बाद रेलवे स्टेशन से ई-रिक्शा पर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह स्टाफ रोड पर पहुंचे तो अचानक सामने एक कार सड़क पार कर रही थी। इतने में ई-रिक्शा चालक अनियंत्रित होकर सीधा उसमें ही टकरा गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static