तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Nov 22, 2022 - 10:11 PM (IST)

करनाल: शहर के मेरठ रोड पर ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि चालक और उसके साथ की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के साथ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई।

बता दें कि मृतकों की पहचान यूपी निवासी धर्मवीर और श्रीपाल के रूप में हुई है। ये दोनों करनाल में नगला चौके पास गुडेज फैक्ट्री में काम करते थे। मंगलवार को शिफ्ट खत्म होने के बाद बाइक पर सवार होकर यूपी की तरफ जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक के साथी की मौके पर ही मौत हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को अस्पातल में भर्ती कराया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static