खेल कार्यालय के कोच व खिलाड़ियों ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्पार्पित कर किया याद

punjabkesari.in Sunday, Aug 30, 2020 - 11:03 AM (IST)

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के 115वें जन्मदिवस पर शनिवार को रेवाड़ी-दिल्ली रोड स्थित राव तुलाराम खेल स्टेडियम में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला खेल कार्यालय के कोच व खिलाड़ियों ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्पार्पित कर उन्हें याद किया।

इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी सुरेश कुमार व मनोज कुमार ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद में हुआ था। उन्होंने लगातार तीन साल गोल्ड मेडल जीताकर टीम व देश का गौरव बढ़ाया। 16 साल की उम्र में आर्मी ज्वाइन करने के बाद उनका खेलों के प्रति रूझान बढ़ा था। बॉक्सिंग कोच मनोज कुमार, वॉलीबाल कोच शर्मिला यादव, टीटी कोच प्रमोद कुमार, हैंडबॉल कोच आशारानी, राजपाल यादव, खो-खो कोच रतन कुमार ने बताया कि मेजर ध्यान चंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता था।

उन्होंने 1928, 1932 व 1936 में ओम्पिलिक में गोल्ड मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाया था। इस मौके ऋचा, प्रीति, सपना, मुस्कान, प्रियंका, रिंकी, प्राची आदि खिलाड़ियों ने भी उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भी हॉकी के सम्राट मेजर ध्यानचंद युवा खिलाड़ियों के प्रेरणास्त्रोत हैं। बॉक्सिंग कोच आशा रानी ने कहा कि उनकी कलात्मक पारियां आज भी बच्चों के रगों में बसी हुई है। हम चाहते हैं कि आत्मा के रूप मेजर ध्यानचंद उनके बच्चों में वास करे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static