घर में भी सुरक्षित नहीं बेटियां, सौतेला पिता रिश्तों को कलंकित कर रौंदता रहा आबरू (Video)

punjabkesari.in Thursday, Jun 14, 2018 - 10:00 AM (IST)

सोनीपत(पवन राठी):बहू-बेटियां घर की दहलीज पर भी सुरक्षित नहीं है। सोनीपत में बेटियों की सुरक्षा करने वाला पिता शैतान बनकर रिश्तों को कलंकित कर नाबालिग बेटियों की अस्मत को रौंदता रहा। सोनीपत में दो नाबालिग बहनों ने सौतेले पिता पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। सौतेला पिता उनकी मां की मौत के बाद उन्हें बंधक बनाकर उनके साथ दुष्कर्म करता था। जैसे-तैसे दोनों बहनें अपने दरिंदें पिता के चंगुल से छूटी अौर अपने मामा को सारी बात बताई। जिसके बाद आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

मां ने की थी दूसरी शादी
जानकारी के अनुसार दोनों बहनों ने अपने सौतेले पिता पर सालों से बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िताओं ने कहा कि जब वह छोटी थी तो बचपन मे ही उनके पिता की मौत हो गई थी जिसके बाद सहारे की तलाश में उनकी मां ने सोनीपत जिले के एक शख्स महेंद्र से शादी कर ली। जिसके बाद उनकी मां उन्हें लेकर उसके सौतेले पिता के साथ रहने लगी लेकिन शादी के कुछ समय बाद नाबालिग लड़कियों की मां की भी मौत हो गई। 
PunjabKesari
नींद की गोली देकर करता था दुष्कर्म
नाबालिग लड़कियों ने बताया कि उसका सौतेला पिता महेंद्र पहले तो नींद की गोलियां देकर उनके साथ दुष्कर्म करता था। उसका ये कृत्य जारी रहा किसी को पता ना चले इसलिए उनके घर से बाहर निकलनें पर अौर किसी से मिलने पर पाबन्दी लगा रखी थी। इतना ही नहीं महेंद्र पहले तो बड़ी बेटी से दुष्कर्म करता रहा और फिर एक दिन अकेली पाकर छोटी बेटी के साथ भी दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

दोनों बहनों ने भागकर मामा को बताई आपबीती
इन सबसे परेशान दोनों बहनें घर से भाग अपने मामा के घर हरियाणा बॉर्डर पर स्थित बागपत यूपी पहुंची अौर सारी आपबीती बताई। जिसके बाद वे लोग सकते में आ गए और बागपत थाने पहुंचकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़कियों का मेडिकल करवाया।
PunjabKesari
पुलिस ने किया मामला दर्ज
बागपत पुलिस एसपी जयप्रकाश ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है लड़कियों का मेडिकल करवाया गया है। फिलहाल आरोपी पिता अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nisha Bhardwaj

Recommended News

Related News

static