हरियाणा में तूफानी बारिश के साथ अगले 3 घंटे में ओलावृष्टि का अनुमान, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

punjabkesari.in Wednesday, May 08, 2024 - 03:28 PM (IST)

डेस्कः हरियाणा में अगले तीन घंटे में तुफानी बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रोहतक से लेकर झज्जर,चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी व गुरुग्राम तक मौसम खराब रहेगा। इसमें कुछ जिलों में 50 से 60 किलोमीटर की स्पीड से हवा चलेगी और आसमानी बिजली के साथ ओले भी गिर सकते हैं। विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। 

PunjabKesari

IMD चंडीगढ़ की तरफ से जानकारी दी गई  कि बुधवार को दोपहर 2 बजे के बाद प्रदेश के कई इलाकों में मौसम खराब हो गया है।  शाम तक गरज-चमक व तुफान के साथ आसमान से आफत रूपी ओलावृष्टि हो सकती है।  मौसम विभाग ने नांगल चौधरी, नारनौल, अटेली, महेंद्रगढ़, कनीना, भादरा, चरखी दादरी , बावल, रेवाडी , कोसली, मातनहेल, झज्जर में अगले तीन घंटे के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसी प्रकार गुरुग्राम, लोहारू, चरखी दादरी, भिवानी, बावल, रेवाड़ी, पटौदी, कोसली, मातनहेल, झज्जर, बहादरुगढ़, बेरी खास, सांपला, रोहतक, में 30 से 40 KMPH की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

गौरतलब है कि हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। लोगों सूरज काफी परेशान कर रहा है। बीती रात को कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक दर्ज किया गया। वहीं दिन में अधिकतम तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। उम्मीद है इस तुफानी बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज होगी, लेकिन किसानों के लिए समस्याएं बढ़ सकती है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Recommended News

Related News

static