दिग्विजय सिंह चौटाला  की इनसो की टीम का जिला परिषद पंचायत और ब्लॉक समिति में जबरदस्त प्रदर्शन

punjabkesari.in Sunday, Nov 27, 2022 - 10:17 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी):  जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला  की इनसो की टीम ने जिला परिषद ब्लॉक समिति तथा पंचायत चुनावों में जबरदस्त परचम लहराया है। उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह चौटाला इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। इन संगठन है जिसको लेकर किसी जमाने में इनेलो तथा दिग्विजय सिंह चौटाला आमने-सामने थे। इनसो का जन्म दिग्विजय सिंह चौटाला के पिता पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला के द्वारा किया गया था तब गठित की गई थी जब चौधरी ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा में मुख्यमंत्री हुआ करते थे।

 

 इनसो पर अधिकार जमाने का प्रयास इनेलो ने खूब किया मगर संवैधानिक रूप से इनसो क्योंकि डॉक्टर अजय सिंह चौटाला के द्वारा गठित की गई थी ,इसलिए इनेलो से विघटित होने के बावजूद इसका पूर्ण अधिकार जेजेपी के पास आ गया। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला पहले भी थे और जेजेपी बनने के बाद भी इस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। पिछले कुछ दिनों में दिग्विजय सिंह चौटाला जेजेपी के प्रधान महासचिव बनने के बाद इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा दे चुके हैं। इनसो आज भी दिग्विजय सिंह चौटाला के पूर्ण मार्गदर्शन में चलती है। प

छात्र राजनीति की अगर बात की जाए तो इन्होंने जहां जयपुर के अंदर अपना परचम छात्र राजनीति में लहराया है वही पंजाब यूनिवर्सिटी के अंदर भी दिग्विजय सिंह चौटाला के मार्गदर्शन में इनसो ने अपना विस्तार किया है। इनसो मूल रूप से जेजेपी कि वह राजनीतिक शाखा है जिसका विस्तार युवा वर्ग में पूरे हरियाणा के अंदर करने का बीड़ा पूरी तरह से दिग्विजय सिंह चौटाला ने उठाया हुआ है।

 

इनसो से संबंधित जिला परिषद पंचायत तथा ब्लॉक समिति में विजयी रहे लोगों की सूची--

 

जिला परिषद

मोहित साहू, राष्ट्रीय प्रवक्ता जिला परिषद दादरी

रवि रेढू, प्रधान इनसो एमडीयू जिला परिषद झज्जर

मोहित मलिक, पूर्व अध्यक्ष, डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ जिला परिषद हिसार

हैप्पी कालवा, पूर्व हल्का प्रधान इनसो सफीदों वार्ड नंबर 21 जिला परिषद जींद

रविंद्र सांगवान, जिला परिषद दादरी

संजय दलाल, पूर्व इनसो जिला अध्यक्ष आश्चर्य दलाल के पिताजी जिला परिषद झज्जर

कुलदीप मधान जिला परिषद करनाल

इनसो सीआरएसयू पूर्व प्रधान इनसो सीआरएसयू जींद की भाभी मनीषा देवी वार्ड नं 15 जींद 

 

 

ब्लॉक समिति

राजेंद्र जैलदार, राष्ट्रीय महासचिव

अमित भैंसवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इनसो सोनीपत

अमरपाल राठी पूर्व जिला अध्यक्ष गुरुग्राम ब्लॉक समिति सदस्य गुरुग्राम

चरणजीत ढुंगरा, पूर्व अध्यक्ष इनसो दयाल सिंह कॉलेज, ब्लॉक समिति सदस्य इंद्री

महीपाल नंबर दार पूर्व जिला चेयरमैन इनसो महेंद्रगढ़

रवि मसीत, प्रधान आईजीयू यूनिवर्सिटी की माताजी रेवाड़ी

इनसो जिला सचिव कयर सद्दाम की चाची मफरीन रावल, ब्लॉक समिति समालखा वार्ड नंबर 10

राहुल बतान इनसो नेता के भाई सतीश बतान ब्लॉक समिति चिड़ाऊ, करनाल वार्ड नंबर 8

सुमित संधाली इनसो नेता वार्ड नम्बर 17 रादौर ब्लॉक यमुनानगर

जितेंद्र सोरोत, ब्लॉक समिति होडल

 

 सरपंच

नाजिम खान, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, इनसो की माताजी, गांव खिल्लुका जिला पलवल

उत्तम घनघस, पूर्व जिला अध्यक्ष इनसो के चाचा हंसबीर घनघस, गांव शेखपुरा खालसा 

अंकित सरसवाल, कलेसरा दौलतपुर, ब्लॉक रादौर, जिला यमुनानगर

रणबीर संगराय, सरपंच सांगीपुर, ब्लॉक रादौर, जिला यमुनानगर

आकाश पासी, गांव पोटली ब्लॉक रादौर, जिला यमुनानगर

नरेंद्र, गांव सिल्ली खाला, ब्लॉक रादौर, जिला यमुनानगर

मोहित खीचड़, गांव ढाणी ईसर, जिला यमुनानगर

राहुल डागर, इनसो नेता का भाई  गांव बढ़ा, जिला पलवल

सुमित तंवर, जिला महासचिव इनसो का भाई राजू तंवर, गांव भुलवाना, जिला पलवल

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static