लोगों को भड़काने व गुमराह करने का काम कर रहे हैं भूपेंन्द्र सिंह हुड्डा: सुभाष बराला

punjabkesari.in Saturday, Jun 02, 2018 - 11:06 PM (IST)

हिसार(विनोद सैनी): हिसार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने जसिया आंदोलन के सवाल पर बराला ने कहा कि विपक्षी पार्टी इस मामले में लोगों की गुमराह कर रही है, गुमराह करने की राजनीति करवा किसानों से प्रदर्शन करवाया जा रहा है। उन्होंने भूपेद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि पीछे भी हुड्डा ने लोगों को भड़काने काम किया था।

बराला ने प्रैस वार्ता में केन्द्र सरकार की चार साल की उपब्धियों का गिनवाया। बराला ने कहा किकेंद्र सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में लागू की सभी विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं का केंद्र बिंदु अंत्योदय एवं भारत गौरव को रखा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों की आर्थिक व्यवस्था में सांझीदारी करने के उद्ेश्य से जनधन योजना लागू कर बैंक खाते खुलवाए। जहां पहले तीन करोड़ 50 लाख लोगों के पास बैंक खाते थे, वहीं इस सरकार में यह संख्या बढकर 31 करोड़ 50 लाख हो गई। इसी प्रकार किसानों की आय 2022 तक दोगुनी हो, इसके लिए अनेकों योजनाएं शुरू की गई हैं। इन योजनाओं का लाभ उठाकर किसान अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं।

किसानों के आंदोलन के बारे में बराला ने कहा कि आज किसान सड़कों पर उतर रहे हैं, ये सब विपक्षी पार्टी किसानों को भडकाने काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनकी सरकार किसानों के हित के लिए कार्य कर रही है। किसानों का मुआवजा 12 हजार प्रति एकड़ करने का काम किया, जबकि पिछले सरकारो में 10 हजार प्रति एकड़ मुआवजा मिलता था। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में किसानों को यूरिया सस्ते दामों पर मिल रहा है और आसानी से मिल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static