सिरसा और यमुनानगर में कमल खिलाने के लिए सन्नी देओल ने किया रोड शो

punjabkesari.in Thursday, May 09, 2019 - 08:37 PM (IST)

यमुनानगर/ सिरसा (ब्यूरो): हरियाणा में लोकसभा चुनाव प्रचार में एक दिन बचा है इसलिए सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक अलग अलग जगह रैलिया ओर रोड शो कर रहे है। इसी कड़ी में अम्बाला लोकसभा प्रत्याशी रत्न लाल कटारिया के समर्थन में रोड शो करने बॉलीवुड स्टार सन्नी देओल यमुनानगर पहुंचे। रोड शो में अम्बाला लोकसभा प्रत्याशी रत्न लाल कटारिया हरियाणा विधानसभा स्पीकर कवंरपाल गुर्जर, यमुनानगर के विधायक घनश्यामदास अरोड़ा और मेयर मदन चौहान समेत बीजेपी के कई नेता कार्यकर्ता समर्थक रहे मौजूद।

PunjabKesari, Congress, Bjp, Vote

वहीं भाजपा स्टार प्रचारक सनी देओल ने सिरसा लोकसभा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल के पक्ष में वोटों की अपील करते हुए भी रोड शो किया। यह रोड शो भादरा तालाब पार्क से शुरू हुआ और भादरा बाजार, भगत सिंह चौक, घंटाघर चौक व सूरतगढ़िया चौक होते हुए सुभाष चौक पर संपन्न हुआ।  रोड शो में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला व सिरसा से भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल शामिल हुए। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने दावा किया कि इस बार प्रदेश में भाजपा की लहर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Naveen Dalal

Recommended News

Related News

static