पानीपत में अंधविश्वास बना मौत की वजह, करंट लगने से बेहोश महिला को अस्पताल नहीं...मिट्टी में दबाया, फिर जो हुआ जानकर उड़ेंगे होश

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2026 - 12:40 PM (IST)

पानीपत : हरियाणा के पानीपत से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां एक महिला करंट लगने से बेहोश हो गई। यहां करंट लगने से बेहोश हुई एक महिला को अस्पताल ले जाने के बजाय परिजनों ने घरेलू और अंधविश्वासी तरीके अपना कर इलाज करने शुरू कर दिए। वहीं समय पर उचित्त इलाज न मिलने के कारण महिला की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि महिला के परिजनों ने  गर्दन से नीचे महिला का पूरा शरीर मिट्टी में दबा दिया। उसके मुंह में एक कपड़ा भी ठूंस दिया। काफी देर तक उसके हाथ पैर रगड़ते रहे। लेकिन महिला होश में नहीं आई। इसी दौरान किसी स्थानीय व्यक्ति ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को मिट्टी से बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि समय पर मेडिकल उपचार नहीं मिलने और अंधविश्वास के कारण महिला की जान चली गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static