सुरेंद्र राठी का पार्टी में बढ़ा कद, लोकसभा अंबाला के AAP उपाध्यक्ष नियुक्त

punjabkesari.in Wednesday, Aug 30, 2023 - 09:09 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : आम आदमी पार्टी ने पूर्व जिला प्रधान सुरेंद्र राठी का पार्टी में कद बढ़ाते हुए उन्हें अंबाला लोकसभा में पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके साथ ही नसीब सिंह स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पद पर नवाजा है। सुरेंद्र राठी ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी हाइकमान का आभार व्यक्त किया है। आम आदमी पार्टी के नेशनल काउंसिल के मेंबर सुरेंद्र राठी पार्टी के विभिन्न पदों पर कम कर चुके हैं। इससे पहले जिला संगठन मंत्री, जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष रहे और जिला अध्यक्ष पंचकूला रहे। अब पार्टी में राठी की कार्य कुशलता को देखते हुए अंबाला लोकसभा में उपाध्यक्ष के पद से मनोनीत किया है।

सुरेंद्र राठी पार्टी की शुरुआत के दिनों से ही है और इन्होंने दिल्ली, पंजाब,चंडीगढ़  और गुजरात चुनाव में पार्टी के साथ काम किया। उनके कामों से खुश होकर पार्टी में लोकसभा उपाध्यक्ष पद से नवाजा है। राठी छात्र राजनीति से ही सक्रिय रहे हैं और पंचकूला में पार्टी का झंडा उठाने वाले पहले आदमी हैं। सुमित शर्मा वार्ड इंचार्ज, अतुल साकेत वार्ड इंचार्ज, जितेंद्र वार्ड इंचार्ज, करण ठाकुर वार्ड इंचार्ज, पिंटू राजभर इंचार्ज, सतपाल वार्ड इंचार्ज, राजीव मांनक्या वार्ड इंचार्ज, वीना देवी वार्ड इंचार्ज ने सुरेंद्र राठी की नियुक्ति पर सुरेंद्र राठी को बधाई दी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static