''क्या यही है सुरक्षित हरियाणा'', रेवाड़ी में रिटायर्ड CRPF जवान की हत्या मामले में सुरजेवाला ने BJP सरकार को घेरा

punjabkesari.in Thursday, Aug 07, 2025 - 12:48 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : रेवाड़ी जिले के गांव जैनाबाद में बुधवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां घर में सो रहे रिटायर्ड सीआरपीएफ जवान निहाल सिंह (65) की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।  

PunjabKesari

इस हत्याकांड के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में CRPF जवान की नृशंस हत्या! नकाबपोश गुंडों ने घर में घुसकर बोला हमला, देश के रक्षक भी असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में गैंगस्टरों का तांडव, कानून का मखौल! भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था का हाल बेहाल हो गया है। हरियाणा में गैंगस्टरों का खुला नंगा नाच है। भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है और मुख्यमंत्री चुटकुले सुनाने में मस्त हैं। आम नागरिक और हमारे जांबाज जवानों की जान खतरे में है। जनता डर में, अपराधी बेलगाम है। कब तक अपराधियों का ये नंगा नाच चलेगा? क्या हमारे वीर जवानों की यही कीमत है? क्या यही है "सुरक्षित हरियाणा"? भाजपा जवाब दे!

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static