बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए सुशील गुप्ता का सराहनीय कदम, ITR फाइल करने को लेकर वित्त मंत्री को लिखा पत्र
punjabkesari.in Wednesday, Jul 26, 2023 - 02:32 PM (IST)

नई दिल्लीः उत्तर भारत के कई राज्य इस समय बाढ़ की समस्या जूझ रहे हैं। इसके मद्देनजर हरियाणा आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने वित्त मंत्री निर्मला सीता रमन को पत्र लिखकर ITR दाखिल करने की तारीख बढ़ाने की मांग की है।
सुशील गुप्ता ने वित्त मंत्री को संबोधित पत्र में लिखा कि मैडम जैसा कि आप जानती हैं कि इस समय हरियाणा सहित गुजरात, हिमाचल, पंजाब व अन्य कई राज्य बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं। लोग अपने घरों को छोड़कर अस्थायी जगह पर रह रहे हैं। इन बाढ़ प्रभावित राज्यों में बिजली और इंटरनेट की समस्या तो है ही। इसके साथ ही लोगों की आर्थिक रूप से काफी नुकसान उठाना पड़ा है। जिस कारण आप सांसद ने बाढ़ प्रभावित राज्यों में ITR भरने की तारीख 2 महीने तक बढ़ाने की गुजारिश की है। ताकि जिनको इनकम टैक्स भरना है उनकी स्थिति ठीक हो जाए। उन्होंने यह मांग टैक्स फाइलिंग फाइनेंसियल ईयर 2022-2023 और एसेसमेंट ईयर 2023-2024 के लिए की है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)