कुरुक्षेत्र में SDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, परिजनों का आरोप- बड़ी गाड़ी के लिए किया प्रताड़ित... अवैध संबंध भी थे कारण

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 03:12 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप): जिला कुरुक्षेत्र के सेक्टर 3 में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। विवाहिता का शव घर मे ही पंखे से लटका हुआ मिला है। मृतक काजल की 29 नवंबर 2025 को कुरुक्षेत्र सेक्टर 3 में शादी हुई थी,पति हरियाणा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में एसडीओ के पद पर कार्यरत है। मायके पक्ष ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मृतका के परिजनों का कहना है कि पहले कुछ समय के लिए सब ठीक था लेकिन पिछले 2 ,3 महीने से बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था।मृतका के फूफा,ताऊ और भाई का कहना है कि उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर शादी की थी।

गाड़ी के लिए भी 8 लाख रुपये की राशि दी थी लेकिन लड़का बड़ी गाड़ी की मांग करता था और कहता था मेरी सरकारी नौकरी है मेरी शादी कही ओर होती तो बड़ी गाड़ी मिलती,उनकी बेटी को बात बात पर तानें दिए जाते थे। आरोप है कि लड़के का किसी अन्य लड़की के साथ अवैध सम्बन्ध भी था जिसके चलते वह काजल को रास्ते से हटाना चाहता था

भाई का कहना है कि लड़के ने अपने माता पिता को कुछ दिन पहले अपनी बहन के पास विदेश भेज दिया था और पीछे से उसने बेटी को रास्ते से हटाने की साजिश रची ,पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static