तंबाकू व खैनी-गुटका के गोदाम में लगी आग

punjabkesari.in Tuesday, Apr 15, 2025 - 08:49 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): जिले के गांव भोंडसी के पास श्याम विहार कॉलोनी के एक मकान के भूतल पर तंबाकू व खैनी-गुटका के लिए बनाए गए गोदाम में मंगलवार की सुबह आग लगी गई। जिन मकान में गोदाम में बना हुआ था, उक्त मकान में रात के समय लगभग 20 युवक भी सो रहे थे। गोदाम में आग लगने की जानकारी मिलते ही सभी युवक उठकर बाहर आ गए और दमकल विभाग को आग लगने के बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही सोहना फायर स्टेशन से एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।

 

मंगलवार की सुबह लगभग 5.30 बजे मकान में बने गोदाम में रखे सामान में आग लग गई थी। इसके बाद गोदाम से धुआं निकलने लगा। गोदाम में रखे तंबाकू, खैनी-गुटका में आग लगने से धुएं की गंध व आग की लपटें देखकर कॉलोनी के निवासियों में हडक़ंप मच गया। सोहना फायर स्टेशन से अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पास सुबह 5.40 बजे गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एक दमकल गाड़ी को मौके पर भेजा गया और लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम में आगजनी में लगभग 70 फीसदी सामान को आग लगने से बचा लिया गया।  

 

 

फायर अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि गोदाम में प्लास्टिक सहित अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी। ऐसे में आग पर जल्दी से काबू पाना आसान नहीं था। लेकिन फायर टीम ने सूझबूझ से काम लेते हुए गोदाम में पड़े सामान को बचा लिया। हालांकि गोदाम में आग लगने से लगभग 30 फीसदी सामान जल गया। उन्होंने बताया कि रात के समय गोदाम में लगभग 20 युवक भी सो रहे थे। गोदाम में आग लगते ही सभी युवक मकान से बाहर निकल गए। गोदाम में आग लगने के पुख्ता कारण का पता नहीं चला है। शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग लगने की संभावना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static