गुस्से में आवारा बैल, आस-पास आने वाले लोगों को बना रहे निशाना

punjabkesari.in Saturday, Oct 03, 2020 - 08:20 PM (IST)

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय): हरियाणा के यमुनानगर जिला में आवारा बैल लोगों की जान के लिए आफत बनते जा रहे हैं। आवारा घूम रहे बैल इन दिनों में मॉडर्न कॉलोनी में लोगों को घायल कर रहे हैं। यहां बैल ने दो बुजर्गों को घायल कर दिया। यह दोनों घटनाएं सीसीटीवी में कैद हो गई। आसपास के लोग इन घटनाओं के बाद से दहशत में हैं। 

PunjabKesari, haryana

यमुनानगर की मॉडर्न कॉलोनी से दो अलग अलग सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमे बैल ने दो बुजर्गों को घायल कर दिया। एक बुजुर्ग पर तो बैल ने इतनी बुरी तरह हमला किया कि उन्हें कई टांके लगे। मॉडर्न कॉलोनी से सामने आई तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे गली में बैल आते हैं और कोई सामने दिख जाए तो उस पर हमला कर देते हैं। 

PunjabKesari, haryana

वहीं सोशल मीडिया पर भी बैल के हमला करने की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इलाका वासी दहशत में है और उनका कहना है कि नगर निगम आवारा पशुओं को लेकर ध्यान दे ताकि ऐसे हादसे आगे न हों। अब देखना होगा की निगम द्वारा आवारा पशुओं को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static