गोहाना अनाज मंडी में धान के भाव की आवक हुई तेज, किसानों के चेहरे पर लौटी रौनक

punjabkesari.in Wednesday, Dec 14, 2022 - 07:02 PM (IST)

गोहाना(सुनील): शहर के अनाज मंडी में पिछले कई दिनों से लगातार धान की फसल  में तेजी देखने को मिल रही है। आवक तेज होने की वजह से किसानों के चेहरे पर रौनक आ गई है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार धान के भाव 4 हजार से 42 सौ रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गई है। किसानों को उम्मीद है कि इस साल उनके फसल की लागत से ज्यादा मुनाफा मिलेगी।

बता दें कि गोहाना की अनाज मंडी में पिछले कई दिनों से धान के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। जिस के चलते मंडी में एक बार भी आवक तेज हो गई है और किसान अपनी फसल को मंडी में लेकर पहुंच रहे है। उनका कहना है कि अबकी बार गोहाना की अनाज मंडी में उसकी धान की फसल के भाव अच्छे मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल बेमौसम बरसात की वजह से उनकी फसलों के अच्छे भाव नहीं मिल पाए थे। जिससे उन्हें काफी नुकसान का सामना करना पड़ा था। आढ़तियों का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस अनाज मंडी धान की फसल का भाव बढ़ने का सबसे बड़ा मुख्य वजह यह है कि मिलरों के पास चावल की डिमांड बढ़ गई है।

वहीं अनाज मंडी के सचिव दीपक लोहचब ने बताया गोहाना की अनाज मंडी में अभी तक 20 लाख क्विंटल से ज्यादा धान की आवक हो चुकी है, जो पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा है। उन्हें उम्मीद है कि 25 लाख क्विंटल की आवक आ सकती है।

 

  (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static