महेंद्रगढ़ में नहर में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, किनारे पर खड़ी मिली बाइक...जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Thursday, Jun 06, 2024 - 02:36 PM (IST)

महेंद्रगढ़ : हरियाणा के महेंद्रगढ़ के गांव सुरजनवास के पास से गुजर रही जवाहरलाल नहर में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। मृतक की अभी पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। नहर के पास से बाइक भी बरामद हुई। पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

जानकारी के मुताबिक गांव सुरजनवास के पास से गुजर रही जवाहरलाल नहर में आज सुबह एक डेड बॉडी नहर में तैरती हुई दिखाई दी। पंप हाउस पर काम करने वाला एक कर्मचारी संदीप जब अपने घर से ड्यूटी पर आ रहा था। तब उसने देखा कि पंप हाउस से थोड़ी आगे नहर में एक डेड बॉडी तैर रही थी और एक बाइक नहर के नजदीक खड़ी हुई थी। तब उसने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। 


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static