सफाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी, दिवाली पर शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई

punjabkesari.in Sunday, Oct 23, 2022 - 12:20 AM (IST)

गोहाना(सुशील): शहर में सफाई कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय के बाहर आज चौथे दिन भी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए है। वह अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। महिला सफाई कर्मचारियों का कहना है कि हमारी मांगों का सरकार ने कोई समाधान नहीं किया है। सरकार ने सफाई कर्मचारियों की दिवाली को भंग करने का काम किया है, यह लड़ाई हमारे पेट की हैं। एक तरफ तो सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है क्या हम लोग बेटी नहीं है। ठेकेदार हमारे वेतन को लेकर भी भेदभाव करता है।

पुरुष सफाई कर्मचारियों को नौ हजार और महिला सफाई कर्मचारियों को छ हजार रूपए मिलते है। इतने कम पैसों में घर परिवार कैसे चल पाएगा। महिलाओं ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए और कौशल रोजगार निगम को भंग किया जाए। उन्होंने कहा कि दिवाली के समय हमारी की हड़ताल चल रही है, हमें भी दिवाली मनानी है। इसलिए सरकार से अनुरोध है कि हमारी मांगों को जल्द से पूरा किया जाए।

एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने कहा कि हमारी सफाई कर्मचारियों से लगातार बातचीत चल रही है। उनकी मांगों को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उनकी हड़ताल से कूड़े उठाने में दिक्कत आ रही है। वे लोग कूड़ा नहीं उठाने दे रहे हैं। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से कहा कि बातचीत से भी समाधान निकल सकता है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static