करनाल के शामगढ़ के मशहूर मीठे खरबूजे,चीनी की मिठास को भी करते हैं फेल... दिल्ली तक हैं मशहूर
punjabkesari.in Wednesday, May 28, 2025 - 07:25 PM (IST)

करनाल: करनाल के शामगढ़ के मशहूर मीठे खरबूजे ,चीनी की मिठास को भी फेल करते हैं। पिछले 30 सालों से शामगढ़ गांव मेंखरबूजों की खेती होती हैं। खरबूजे विक्रेता जसबीर ने बताया शामगढ़ के खरबूजों ने हमारे गांव का भविष्य बना दिया है।कई सालों से किसान अपने खेतों में खरबूजे की खेती कर रहे हैं। हमारे दादा और पिता भी खरबूजों की खेती करते थे हमारी तीसरी पीढ़ी खरबूजों की खेती कर रही है और यहां पर खरबूजे बेच रहे हैं। इसकी वजह से किसानों और मजदूरों का रोजगार मिल रहा है।
कई राज्यो से यहां से लोग स्पेशल हाइवे से गुजरते समय हमारे गांव शामगढ़ से खरबूजा जरूर अपने साथ लेकर जाते हैं। हमारा पूरा परिवार खरबूजों की खेती करता है।यहां का खरबूजा मिश्री से भी मीठा खरबूजा है यहां का मधु खरबूजा मधु रस खरबूजे का नाम है। हमारे दादा और पापा भी यही मधु खरबूजा लगाते थे।
दिल्ली में भी मशहूर है खरबूजे
अन्य खरबूजे विक्रेता रोहताश कुमार ने बताया शामगढ़ का मशहूर देसी मधु खरबूजा है खाने में सबसे ज्यादा लोग इस खरबूजे को पसंद करते हैं ।दिल्ली में भी शामगढ़ के खरबूजे काफी मशहूर है। उन्होंने बताया जब से मैने होश संभला है तब से में खरबूजों की खेती अपने घर वालो के साथ करता था और अब यहां खेतो के खरबूजे यहां बेच रहा हूं।
वही हाईवे से गुजरते ओम नाम का व्यक्ति जो खरबूजे खरीदने के लिए पहुँचे थे उन्होंने बताया यहां का खरबूजा काफी मशहूर खरबूजा है और मीठा भी खरबूजा है।लेकिन मंडी की बजाय यहां पर कुछ रेट ज्यादा है बाकी खरबूजा काफी मीठा होता है। खरबूजे का टेस्ट और क्वालिटी काफी अच्छी होती है।