किसानों का दिल्ली कूच: जाम में फंस गई बारात, समय पर फेरे भी नहीं ले पाया दूल्हा

punjabkesari.in Friday, Nov 27, 2020 - 05:27 PM (IST)

सिरसा (सतनाम): किसानों के आंदोलन के चलते एक बारात जाम में फंस गई। बारात सिरसा के गांव सक्ताखेड़ा से फतेहाबाद में जानी थी। सिरसा के गांव खैरेकां के पास शुक्रवार सुबह पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए नाका लगाया हुआ था, इसी दौरान बारात जाम में फंस गई। जिसके बाद बारात में शामिल लोगों ने गांव से आगे जाने का रास्ता अपनाया, लेकिन गांव खैरेकां के पास आकर फंस गए। बारात को फतेहाबाद में पहुंचना था, लेकिन 2 बजे तक बारात सिरसा में ही फंसी रही। 

PunjabKesari, haryana

दूल्हा संदीप कुमार ने बताया कि शुक्रबार को फतेहाबाद के लिए वह सुबह 8:30 बजे चले थे, लेकिन रास्ते बंद होने की वजह से वे जाम में फंसे रहे। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद में फेरे लेने के लिए 11 बजे पहुंचना था लेकिन वे समय पर नहीं पहुंच पाएंगे। वहीं दूल्हा संदीप कुमार के रिश्तेदार राकेश कुमार ने बताया कि सिरसा के गांव सक्ताखेड़ा से बारात चलकर फतेहाबाद में 11 बजे पहुंचनी थी, लेकिन काफी लेट हो गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static