गलत काम करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रहे मेयर

punjabkesari.in Friday, Sep 13, 2019 - 08:19 PM (IST)

रोहतक(दीपक): रोहतक नगर निगम के मेयर मनमोहन गोयल अधिकारियों के सामने असहाय महसूस कर रहे हैं। क्योंकि उनके पास गलत काम करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने की शक्ति नहीं है। गोयल का कहना है कि अगर उनके पास शक्तियां हो तो गलत काम करने वाले अधिकारियों के खिलाफ वह कार्रवाई कर पाएंगे। हालांकि वह नगर निगम क्षेत्र में विकास करने के लिए काम कर रहे हैं।

हरियाणा सरकार ने नगर निगम मेयर के लिए इतनी शक्तियां नहीं दे रखी कि वे गलत काम करने वाले अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई कर सकें। रोहतक नगर निगम के मेयर मनमोहन गोयल का यह दर्द आज मीडिया के सामने छलक आया। उन्होंने कहा की अधिकारी अपनी मनमानी करते हैं और गलत काम करने वाले अधिकारियों के खिलाफ वे कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे हंै। क्योंकि उनके पास इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की शक्ति ही नहीं है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अकेले रोहतक में ही प्रदेश के 7 नगर हैं,  जिनमें मेयर के पास इस तरह की कोई शक्तियां नहीं हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विकास करने के लिए वह हर रोज नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। जिसमें लोगों को पीने का पानी मुहैया कराना, शहर में पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करना व सड़कों पर आ रही दिक्कतों का समाधान करना हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static