राजस्थान की जनता ने विकास, सुरक्षा और सुशासन का कमल खिलाने की ठानी: धनखड़
punjabkesari.in Saturday, Sep 30, 2023 - 07:29 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि राजस्थान की जनता ने ठान लिया है कि प्रदेश में विकास, सुरक्षा और सुशासन का कमल खिलाना है। कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार से मुक्ति पाने का बिगुल राजस्थान के लोगों ने फूंक दिया है। प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने ये बातें अपने राजस्थान दौरे के दूसरे दिन नवलगढ़ में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कही। इससे पहले धनखड़ ने जिला झुंझुनू राजस्थान में रायमाता गांगियासर में माता की पूजा व मंडावा में शिवालय में भगवान शिव जी की आराधना कर आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजय की कामना की। इस मौके पर हर्षणी कुल्हेरी, महामंत्री सुरजीत, महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, राजेश दहिया, पवन शर्मा, शुभकरण, भूपेन्द्र , मनीषा, पूनम, विकास भालौठिया सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।
प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि नवलगढ़ विधानसभा का चुनाव भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। सभी कार्यकर्ताओं की टीम और यहां की जनता ने मन बना लिया है। कांग्रेस विधायक की अवांछित गतिविधियों से पूरा का पूरा नवलगढ़ परेशान हैं। भाजपा की टीम कांग्रेस विधायक की पराजय के लिए संकल्पबद्ध है और इस बार नवलगढ़ से बीजेपी का प्रत्याशी ही निश्चित तौर पर जीत हासिल करेगा।
उल्लेखनीय है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने झुंझुनू जिला की सातों विधानसभा सूरजगढ़, झुंझनू, मंडावा, नवलगढ़, उदयपुर वाटी, खेतड़ी, पिलानी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ता और जिला पदाधिकारियों के साथ बैठकें की और विधानसभा चुनाव के निमित्त की गई तैयारियों पर विस्तृत रूप से चर्चा की। उन्होंने राजस्थान में व्याप्त भ्रष्टाचार पर हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा की नीतियां ही ठोस गारंटी है।
धनखड़ ने कहा कि मोदी सरकार सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है। आज दुनिया भर में भारत की प्रगति और विकास की चर्चा हो रही है। गरीब, किसान, श्रमिक, दुकानदार, युवा, महिला, व्यापारी हर भारतीय का सपना पूरा करना प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की शुरुआत की, जिसके तहत किसानों को हर साल छह हजार रुपये दिए जा रहे हैं। वर्ष 2014 में 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश भारत लंबी छलांग लगाते हुए आज पांचवें पायदान पर आकर खड़ा हो गया है। इन नौ सालों में भारत ने ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, कनाडा और ब्राजील जैसे देशों को पीछे छोड़ा है।
धनखड़ ने कहा कि कौशल विकास, स्किल इंडिया, स्टैंड अप इंडिया जैसी योजनाओं के साथ मोदी जी के नेतृत्व में देश में उद्यम एवं उद्योग को प्रोत्साहन और नया इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया। मेक इन इंडिया ने आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार किया है और आज हम सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर होने की राह पर तेजी से बढ़ रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पिछले 9 वर्षों में महिला सशक्तिकरण, देश की सीमाओं को सुरक्षित करने, 2047 तक भारत को विकसित करने के मिशन पर काम कर रही है। भाजपा शासन में हर घर शौचालय, रसोई गैस, नल से जल पहुंच रहा है। भाजपा ने जो चुनावों में राजनीतिक वादे किए थे उनको पूरा करने का काम किया है। तीन तलाक पर कानून बनाकर मुस्लिम बहन-बेटियों को न्याय दिलाया है। कश्मीर से धारा 370 हटाई और आज अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। मोदी सरकार ने नारी शक्ति वंदन कानून लाकर माताओं, बहनों को लोक सभा व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत हक दिया है।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ravi Pradosh vrat 2023: दिसंबर माह के पहले प्रदोष व्रत पर करें ये उपाय, फर्श से अर्श पर पहुंच जाएगा व्यापार

Masik Shivratri: साल की आखिरी मासिक शिवरात्रि पर इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे भोलेनाथ

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

खून हो रहा पानी, रिश्ते साबित हो रहे बेमानी.... जमीनी विवाद को लेकर बेटे ने धड़ से अलग किया मां का सिर