Haryana CM को धमकी देने वाला गिरफ्तार: मशहूर Wrestler के पति के नाम पर है Whatsapp Group, जिसमें आई धमकी

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2024 - 05:25 PM (IST)

जींद: हरियाणा के जींद में मुख्यमंत्री  को गोली मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।सोशल मीडिया ग्रुप में युवक ने पांच दिन पहले यह धमकी भरा संदेश लिखा था।



जानकारी के अनुसार, जींद के जुलाना से विधायक चुनी गई विनेश फोगाट के पति सोमबीर राठी हल्का जुलाना नाम से एक व्हाट्स ऐप ग्रुप है। इसमें बीजेपी के मुख्यमंत्री को गोली मारने की बात लिखी गई थी। आरोपी ने लिखा कि जिस तरीके से महात्मा गाँधी को गोडसे ने गोली मारी थी, उसी तरह मुख्यमंत्री को गोली मारूंगा। युवक ने लिखा कि हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी कि सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री जो भी बनेगा, उसे गोली मारूंगा। फिलहाल, आगे कि करवाई शुरू कर दी है।



हरियाणा पुलिस के अफसर सुमित कुमार ने बताया कि सोमबीर राठी नाम के ग्रुप में अजमेर नाम के युवक ने यह बात लिखी थी। आरोपी युवक ने 8 अक्तूबर को यह लिखा था। जैसे ही पुलिस को बात की जानकारी मिली तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान जींद के जुलाना के  देवरड़ गांव के युवक अजमेर के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विनेश फोगाट उस ग्रुप की सदस्य नहीं है। उन्होंने बताया कि सोमबीर राठी से युवक के संबंधों को लेकर जांच चल रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static