चौधरी देवीलाल की जो राजनैतिक विरासत है, उसके सही मायने में हकदार हम है:  शर्मा(Video)

punjabkesari.in Monday, Dec 10, 2018 - 03:57 PM (IST)

 सोनीपत(पवन राठी): हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने दावा किया है कि चौधरी देवीलाल की विरासत से इनेलो व दुष्यंत चौटाला का कोई लेना देना नहीं है। दुष्यन्त और अभय सिंह   ओमप्रकाश चौटाला की विरासत की जो लड़ाई लड़ रहे है, वह निराधार है। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के दौरान हमने देवीलाल की सेवा की और 1977 में वह मुख्यमंत्री बने। हमने उनके साथ काम किया है। आज सही मायने में ओम प्रकाश चौटाला की जो जायदाद है उसमें अभय सिंह अजय सिंह और उनके बच्चे दावेदार हैं, लेकिन देवीलाल की राजनीतिक विरासत के सही हकदार सही हम है।

PunjabKesari, Heritage, Ram Vilas Sharma, Chaudhari Devi Lal

शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा रविवार को सोनीपत के लिटिल एंजल स्कूल में लगाई गई प्रदर्शनी को देखने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में नगर निगम के चुनाव में भाजपा का ही मेयर बनेगा। उन्होंने बताया कि अभी वह राजस्थान के चुनाव से वापिस आए हैं। 11 तारीख को 5 प्रांतों के चुनाव नतीजे सामने आएंगे और तीन प्रांतों में अकेली भाजपा की सरकार बनेगी।  गौरतलब है कि जींद के पांडु पिंडारा में सोमवार को सांसद दुष्यंत चौटाला ने नई पार्टी बनाने का ऐलान जनसभा के दौरान किया है। यह परिवार की फूट इनेलो पार्टी की तरफ से सोनीपत के गोहाना में आयोजित देवी लाल के जन्मदिवस पर सामने आई थी ।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static