पुलिस को धोखा दे अंबाला अस्पताल से भागा कैदी, हत्या मामले में जेल में बंद था हवालाती

punjabkesari.in Monday, Feb 10, 2025 - 04:23 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला कैंट सिविल अस्पताल से आज चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल हत्या के मामले में यमुनानगर जेल में बंद कैदी सिविल अस्पताल में एडमिट था और वह मौका देख फरार हो गया। इसके बाद यमुनानगर जेल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। अंबाला पुलिस ने भी मौके पर पहुंच हालातों का जायजा लिया। 

PunjabKesari

एसएचओ अजैब सिंह ने बताया कि हमें सुबह 10 बजे के लगभग सूचना मिली थी कि एक कैदी सिविल अस्पताल में एडमिट था और वह आज फरार हो गया है। हमने मौके पर पहुंचकर पूछताछ शुरू की जिसमें हत्या मामले में राजबीर यमुनानगर जेल में बंद था। जिसको सिविल अस्पताल हार्ट सेंटर के अंदर उपचार के लिए लाए थे। फरार होने की सूचना मिलते ही उच्च अधिकारी को अवगत कराया गया। अभी सूचना मिली है कि कैदी  को लाडवा से गिरफ्तार कर लिया गया है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static