सैंट्रल जेल में कैदी को पीटकर खुद फंदे पर लटक गया कैदी

punjabkesari.in Saturday, Aug 17, 2019 - 11:32 AM (IST)

हिसार (ब्यूरो): सैंट्रल जेल-1 में एक कैदी दूसरे कैदी के साथ मारपीट करके फंदे से लटक गया। आरोपी कैदी को जेल वार्डन ने नीचे उतारा और इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी कैदी महाबीर उर्फ बबली के खिलाफ मारपीट करने व सुसाइड की कोशिश करने का केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में सोनीपत वासी कैदी विक्रम ने बताया कि वह किसी मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। इससे पहले वह करनाल जेल में बंद था। वहां पर उसकी कैदी महाबीर उर्फ बबली के साथ उनकी मारपीट हो गई थी। इसके बाद उसे हिसार जेल में शिफ्ट कर दिया। कुछ दिनों बाद महाबीर को भी हिसार जेल में भेज दिया गया। विक्रम के अनुसार सुबह वह बाथरू म में नहाकर निकल रहा था तभी आरोपी महाबीर ने उससे बदला लेने के लिए लोटे से हमला कर दिया। इस हमले में उसको 3 जगह चोटें आई हैं। मौके पर तैनात गार्ड ने विक्रम का बचाव किया। विक्रम को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

कम्बल को काटकर बना ली रस्सी 
दूसरे मामले में जेल डी.एस.पी. की तरफ से कै दी महाबीर के खिलाफ आत्महत्या की कोशिश का मामला दर्ज करवाया गया है। डी.एस.पी. के अनुसार शाम को 4 बजे के करीबन महाबीर ने जेल में फंदा लगाने की कोशिश की। महाबीर ने जेल के कंबल को काटकर उससे रस्सी बना ली। इसके बाद उसने जेल की बैरक में रस्सी से लटककर जान देने की कोशिश की। जेल वार्डन ने महाबीर को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static