मुस्कान आत्महत्या मामले में सर्वखाप पंचायत का बड़ा फैसला; शीलू पहलवान सहित चारों आरोपियों को किया माफ...बच्चे के नाम हिस्से की जमीन व 50 लाख की FD

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 09:39 PM (IST)

महम (कपिल शर्मा) : अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू पहलवान की पत्नी मुस्कान आत्महत्या मामले में महम चौबीसी की सर्वखाप पंचायत ने बड़ा फैसला सुनाया है। करीब पांच घंटे चली पंचायत में दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं।

वाद-विवाद और आरोप-प्रत्यारोप के बाद पंचायत ने शीलू पहलवान, उनके पिता सुरेंदर बल्हारा, माता और भाई मनीष को माफ करने का फैसला सुनाया।

पंचायत के इस फैसले को दोनों पक्षों ने स्वीकार किया है। इस पंचायत में आसपास के करीबन 50 पंचायती शामिल हुई अब खाप पंचायत शीलू पहलवान व उनके परिजनों पर दर्ज किया मुकदमे को भी वापस लेंगे।

महम चौबीसी और अठगामा की पंचायत में शीलू पहलवान, उनके भाई मनीष और पिता सुरेंदर बल्हारा मौजूद रहे। पंचायत के सामने चारों आरोपियों ने अपनी बात रखी और माफी मांगी।

इसके बाद खाप प्रतिनिधियों ने बड़ा दिल दिखाते हुए सभी को माफ करने की बात कही। पंचायत ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच विवाद को आगे बढ़ाने के बजाय परिवार और बच्चे के भविष्य को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

PunjabKesari
 

पंचायत ने मुस्कान और शीलू पहलवान के करीब आठ माह के बेटे के भविष्य को लेकर भी अहम फैसला लिया है। पंचायत प्रतिनिधियों के मुताबिक बच्चे के नाम 50 लाख रुपये की एफडी कराने और हिस्से की जमीन उसके नाम करने का फैसला लिया गया है। इसके लिए सभी जरूरी कानूनी और प्रशासनिक कार्यवाही एक सप्ताह के भीतर पूरी करने की बात कही गई है।

PunjabKesari

पंचायत में शीलू पहलवान की दोबारा शादी का प्रस्ताव भी रखा गया। वहीं मुस्कान पक्ष की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत को वापस लेने की बात भी पंचायत में सामने आई। पंचायत प्रतिनिधियों ने दोनों परिवारों के बीच आपसी सहमति और भाईचारा कायम रखने पर जोर दिया।पांच घंटे तक चली इस पंचायत में दोनों पक्षों को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका दिया गया। 

इसी दौरान कई मुद्दों पर बहस और आरोप-प्रत्यारोप भी हुए। आखिर में खाप प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से फैसला सुनाया। अब पंचायत के फैसले के बाद देखना होगा कि बच्चे के नाम एफडी और जमीन ट्रांसफर करने की प्रक्रिया कितनी जल्दी पूरी होती है और पुलिस शिकायत वापस लेने की कार्रवाई किस तरह आगे बढ़ती है। 

shilu balhara s wife s last rites will be performed in her in laws  village

क्या है मामला

रोहतक में इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान (23) की संदिग्ध मौत हो गई थी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का। मृतका के मायके पक्ष ने मुस्कान की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। परिवार की शिकायत के आधार पर रोहतक पुलिस ने शीलू बल्हारा सहित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी।

PunjabKesari

वहीं मुस्कान के अंतिम संस्कार को लेकर दोनों परिवारों के बीच सहमति बन गई थी और मुस्कान का अंतिम संस्कार उसके ससुराल गांव बहुअकबरपुर में किया गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का परीक्षण किया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static