बिना नियुक्ति पत्र नौकरी पर आ रही थी महिला, जांच होने लगी तो हो गई लापता

punjabkesari.in Saturday, Sep 21, 2019 - 03:58 PM (IST)

पानीपत (अनुज): सिविल अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट विभाग में एक महिला बिना नियुक्ति पत्र के पिछले कई महीनों से कार्य कर रही थी।  स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस बात से करीब 8 महीने से बेखबर रहे। जब इस बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पता लगा तो तुरंत प्रभाव से बिना नियुक्ति पत्र के रेडियोलॉजिस्ट विभाग में आ रही महिला के बारे में जांच पड़ताल शुरू की। डिप्टी एम.एस. डा. अमित पोरिया ने महिला कर्मचारी के बारे में रेडियोलॉजिस्ट विभाग के डा. राजीव मान से बातचीत की जिसमें डा. राजीव मान ने एक्स-रे विभाग में आ रही महिला को पहचानने से इंकार कर दिया।

इस बारे में डिप्टी एम.एस. एवं ओ.पी.डी. इंचार्ज डा. अमित पोरिया ने बताया कि अस्पताल में लगे हुए सभी कर्मचारियों की लिस्टों में से किसी में भी उक्त महिला का वर्णन नहीं मिला है। वहीं दूसरी ओर जांच पड़ताल की जानकारी उक्त महिला को लगी तो वह करीब 3 दिनों से सिविल अस्पताल से लापता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static