मूर्ति प्रवाहित करते समय नहर में डूब गया था यमुनानगर का युवक, आज इंद्री में मिला शव
punjabkesari.in Wednesday, Aug 09, 2023 - 12:10 PM (IST)

इंद्री (मेनपाल) : इंद्री से गुजर रही पश्विमी यमुना नहर से आज सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की उम्र लगभग बीस साल बताई जा रही है जोकि रविवार को नहर में गिर गया था। वह यमुनानगर का रहने वाला था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। इंद्री पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए यमुनानगर पुलिस को सौंप दिया है। परिजनों ने मौके पर पंहुच कर शव की पहचान की।
मृतक युवक के दोस्त मनीराम ने बताया कि मेरे दोस्त का छोटा भाई अभिषेक जिसकी उम्र लगभग बीस साल है जोकि रविवार की दोपहर को नहर में मूर्तिया प्रवाहित करने के लिए गया था और तभी उसका पांव फिसल गया। वह पानी का बहाव तेज होने के कारण वह पानी में बह गया। उन्होंने बताया कि हमने इस बात की सूचना यमुनानगर पुलिस चौकी में दर्ज करवा दी थी और आज इसका शव इन्द्री पश्चिमी यमुना नहर से मिला है। युवक अविवाहित था और उसके माता-पिता भी नहीं है।
वहीं गोताखोर राजीव ने बताया कि चार दिन पहले यह युवक नहर में गिर गया था और आज इसकी लाश इन्द्री से मिली है। उन्होंने बताया कि युवक का शव निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस कर्मचारी रमेश प्रशाद ने बताया कि हमीदा हैड़ यमुनानगर से मूर्ति प्रवाहित करते समय एक युवक अभिषेक नहर में गिर गया जिसकी लाश आज इन्द्री से मिली है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए है और इसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)