(VIDEO) फरीदाबाद में ज्वेलरी खरीदने के बहाने शोरूम में घुसी महिलाएं, अंगूठी-बालियां रुमाल में छुपाकर हुईं फरार

punjabkesari.in Friday, Mar 21, 2025 - 03:41 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद जिले में 2 महिला ठग ज्वेलरी खरीदने के बहाने शोरूम में घुस गईं। उस समय ज्वेलर बाहर गया था जबकि शोरूम में उसकी पत्नी थी। दोनों ने गहने दिखाने के बहाने ज्वेलर की पत्नी को बातों में उलझाकर साढ़े 4 लाख रुपए के गहने उठा लिए। वहीं शोरूम मालिक ने दोनों महिला ठगों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है।

पीड़ित ने बताया कि भूपानी गांव के चौक पर उसका श्री राम ज्वेलर्स के नाम से शोरूम है। पिछले कई सालों से वह यहां पर सोने के गहने बेचने का काम करते आ रहे हैं। 19 मार्च को वह दवाई लेने के लिए बाहर गया हुआ था। उसकी गैरमौजूदगी में पत्नी दिव्या शोरूम संभाल रही थी। तभी दो महिलाएं दुकान पर आईं और सोने की अंगूठी दिखाने की बात कही। दोनों के कहने पर उसकी पत्नी दिव्या ने सोने की अंगूठी निकालकर दिखानी शुरू कर दी। अंगूठी से भरा बॉक्स निकालकर काउंटर पर रख दिया। अंगूठी देखते हुए ही महिलाओं ने दिव्या से कान के टॉप्स दिखाने के लिए बोला। इस पर दिव्या पीछे घूमकर झुकी और टॉप्स वाला बॉक्स उठा लाई। दोनों महिलाएं कभी टॉप्स देखती तो कभी अंगूठी। एक औरत ने दिव्या की सामने ही अंगूठी वाले बॉक्स से कुछ अंगूठियां एक साथ उठा ली। फिर उन्हें चेक करने का दिखावा करने लगी। इसी दौरान दूसरी महिला ने पास आकर दिव्या से कुछ पूछा तो पहली महिला ने अपने हाथ में रखे रुमाल में गहने छुपा लिए। इसके बाद दूसरा बॉक्स खोलकर उसमें से कुछ देखने लगी।

काफी देर तक दोनों दोनों महिलाएं ज्वेलरी देखती रहीं। कभी इस अंगूठी वाले बॉक्स तो कभी टॉप्स वाले बॉक्स को खुलवाती रही। इसके बाद दोनों ने कहा कि उन्हें न तो अंगूठी पसंद आई और न ही टॉप्स। इतना कहकर दोनों महिलाएं वहां से चली गईं। महिलाओं के जाने के बाद उसने काउंटर पर रखे अंगूठी और टॉप्स के बॉक्स को उठाना शुरू किया। इसी दौरान उसे बॉक्स से कुछ ज्वेलरी कम लगी। उसने चेक किया तो बॉक्स के अंदर एक तोला सोने के झाले, 8 ग्राम वजन की अंगूठी, कान की बाली नहीं थी। शिकायत के आधार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static