Weather Alert : हरियाणा में नौतपा का हुआ अंत, इस दिन तक बारिश की बनी संभावना

punjabkesari.in Saturday, Jun 03, 2023 - 01:25 PM (IST)

हिसार: हरियाणा में 2 जून को नौतपा का आखिरी दिन था और इस दिन भी तापमान सामान्य से कम रहा। इसी के साथ, इस बार का नौतपा बिना गर्मी के समाप्त हो गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, रविवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 7 जून तक बारिश की संभावना बनी रहेगी।

बता दें कि पिछले महीने में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा में लगातार 11 दिनों तक बादल छाने और बारिश की गतिविधियां जारी रहीं। इससे दिन और रात के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई. इन 11 दिनों में 9 दिन नौतपे के थे। इस तरह नौतपा इस बार ठंडे बस्ते में चली गई. शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा,  हालांकि, दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मौसम साफ रहने से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार तक बना रहेगा। इस दौरान कहीं- कहीं बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी की भी संभावना रहेगी लेकिन 4 जून से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static