माइनिंग जोन में लेपर्ड प्रजाति का जानवर मिलने से मचा हड़कंप, मछली पकड़ने वाले लोगों ने किया काबू

punjabkesari.in Friday, Jul 07, 2023 - 07:30 PM (IST)

रादौर(कुलदीप सैनी): शहर के गांव गुमथला राव में माइनिंग जोन में आज एक जंगली जानवर को देख लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। क्योंकि हाल ही में एक जंगली जानवर ने कुछ दिन पहले पास के गांव में एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था। इस जंगली जानवर को लोगों ने लेपर्ड मानकर मछली पकड़ने वाले जाल से उस पर काबू पा लिया। हालांकि बाद में वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और  इस जंगली जानवर को अपने साथ ले गए।

 

कुछ दिन पहले ऐसा ही जानवर एक व्यक्ति पर किया था हमला

 

बता दें कि यमुनानगर के कलेसर नेशनल पार्क से अमूमन कई जंगली जानवर यमुना नदी के रास्ते दूसरे गांव में पहुंच जाते हैं। खास तौर पर यमुना के आसपास लगते गांव में कई बार लेपर्ड दस्तक भी दे चुका है, लेकिन कुछ दिन पहले रादौर के गांव गुमथला राव के पास एक गांव के खेतों में एक जंगली जानवर ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था। वहीं आज ऐसा ही एक जानवर लोगों ने गुमथला राव माइनिंग घाट पर देखा। जिसे लोग लेपर्ड मानकर वहां से भाग खड़े हुए मौके पर ट्रक खड़े थे और लोग ट्रकों में भी छुप गए कि कहीं यह लेपर्ड उन पर अटैक ना कर दे, लेकिन इस बीच कुछ लोग इस पूरे मामले का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया। लेपर्ड के घाट पर आने को लेकर कुछ जांबाज लोगों ने यमुना नदी में मछली पकड़ने वाले लोगों से उनका जाल लेने के बाद इस जंगली जानवर पर जाल से काबू पा लिया। जंगली जानवर को जाल में लपेट कर यह लोग एक फार्म हाउस पर इस जानवर को ले आए यहां पहुंचने पर वन विभाग को इस पूरे मामले की सूचना दे दी।

जिसके बाद वह मौके पर पहुंच गए और जानवर को जंगली बिल्ली कहने लग गए, लेकिन इस पर भी इन लोगों ने मुहर नहीं लगाई क्योंकि यह ना तो लेपर्ड था और ना ही जंगली बिल्ली लेकिन इसके पकड़े जाने के बाद कर्मचारी यह कहते हुए दिखाई दिए कि यह भी लेपर्ड की प्रजाति का जानवर है। जिसे लोग कई बार जंगली बिल्ली भी कह देते हैं।

                          (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static