चोरों ने कार का शीशा तोड़ कीमती सामान पर किया हाथ साफ, CCTV में कैद हुए आरोपी

punjabkesari.in Tuesday, Dec 20, 2022 - 12:02 PM (IST)

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना शहर के मेन बाजार रोहतक गेट पर रात में गली में खड़ी कार को चोरों ने निशाना बनाया। पहले चोरों ने ईंट मार कर कार का शीशा तोड़ा, उसके बाद कार में रखा कीमती सामान पर हाथ साफ किया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कार मालिक ने बताया कि वह फतेहाबाद का रहने वाला है। वह कल रात को ही कार से वृंदावन से लौटे थे। ज्यादा कोहरा होने के कारण वह गोहाना में अपनी बेटी के यहां रुक गए थे। उन्होंने कुछ सामान कार में ही छोड़ दिया था। रात को दो चोरों ने कार का शीशा तोड़ कर गाड़ी में रखा कीमती सामान चोरी कर ले गए। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static