ये है रोहतक के दबंग स्टाइल पुलिस अधिकारी, देखकर डरते है बदमाश

punjabkesari.in Saturday, May 26, 2018 - 08:45 AM (IST)

रोहतक(दीपक भारद्वाज):  आपने फिल्मों में दबंग स्टाइल के पुलिस अधिकारी देखे होंगे। जो बदमाशों को बुरे तरीके से पीटते हैं। लेकिन आज हम ऐसे ही दबंग पुलिस अधिकारी से मिलवाने जा रहे हैं, जिसने 1998 में हरियाणा पुलिस ज्वाइन की थी। लेकिन अपनी मेहनत से वह आज एएसआई के पद पर तैनात है। जिसकी बॉडी देखकर बदमाश वैसे ही डर जाते हैं। यही नही हरियाणा पुलिस के ओर जवानों के लिए भी यह प्रेरणा बना हुआ है।
PunjabKesari
ये हैं रोहतक पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में तैनात एएसआई नवीन कुमार जिन्होंने बॉडी बिल्डिंग से हरियाणा पुलिस का नाम पूरे देश में रोशन किया है। मिस्टर फरीदाबाद, मिस्टर नार्थ इंडिया का खिताब जीत चुके नवीन अब पुलिस गेम के लिए तैयारी कर रहे हैं। अगर उसे विभाग का सही तरीके से सहयोग मिल जाए तो वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा पुलिस का नाम रोशन कर देंगे। अपनी मेहनत के बल पर अभी तक वे एएसआई के पद तक ही पहुंच पाए हैं।
PunjabKesari
नवीन का कहना है कि ये बॉडी बनाने के लिए वह हर रोज 6 घण्टे मेहनत करते हैं। यही नही विभाग के ओर भी कर्मचारियों को मेहनत कराते हैं। साथ ही उनका कहना है कि कई बार ऐसा हुआ है कि उसकी बॉडी को देखकर अपराधिक प्रवृति के लोग डर जाते हैं। उनके शरीर की बनावट को देखकर लोग खुश हो जाते है। वह अन्य पुलिस कर्मियों को भी ये कहना चाहते है थोड़ा बहुत व्यायाम करना चाहिए, ताकि वे फीट रहे। अब वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा पुलिस को नाम दिलाने के लिए मेहनत कर रहे हैं।
   

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static