किसानों का फूटा गुस्सा: Haryana में ये Toll Plaza को 4 घंटे रखा टोल-फ्री, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2026 - 10:14 AM (IST)

डबवाली (सिरसा): किसानों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के रवैये से खफा होकर शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन किया। किसानों-मजदूरों की मांगों के समर्थन में भारतीय किसान एकता (बीकेई) के नेतृत्व में किसानों ने शुक्रवार को खुईया टोल प्लाजा को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक टोल फ्री कराकर अपनी नाराजगी जताई।

इस दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान तथा विभिन्न टोल प्लाजा संघर्ष कमेटियों से पहुंचे किसान नेताओं इंद्रजीत सिंह कोटबुढा, गुरसेवक सिंह धालीवाल, गुरिंदर सिंह भंगू, जसबीर सिंह झामकां, हरिकेश खटकल टोल आदि ने सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई।

किसान नेताओं ने केंद्र व राज्य सरकारों की किसान-मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन को और तेज करने का एलान किया। बीकेई के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक की ओर से किसानों और मजदूरों की लंबित मांगों को लेकर लगातार संघर्ष किया जा रहा है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static