यात्रीगण कृप्या ध्यान दें ! आज से 21 जून तक तक हिसार-भिवानी के बीच आंशिक रद्द रहेगी ये ट्रेन

punjabkesari.in Thursday, Jun 15, 2023 - 09:43 AM (IST)

भिवानी:  उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल पर रेवाड़ी-हिसार रेलखंड के बीच हांसी स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण बीकानेर मंडल पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी। इसमें चार रेलसेवाएं अपने प्रारम्भिक स्टेशन से आंशिक रद्द व दाे रेलसेवाएं रेगुलेट रहेंगी। गाड़ी संख्या 04574 लुधियाना-भिवानी रेलसेवा 15 जून से 21 जून तक लुधियाना से प्रस्थान कर हिसार तक संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा हिसार-भिवानी के बीच आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 04571, भिवानी-धुरी 15 जून से 21 जून तक भिवानी के स्थान पर हिसार से संचालित हाेगी अर्थात यह रेलसेवा भिवानी-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 04782, रेवाड़ी-बठिंडा 18 जून से 21 जून तक रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी। वह भिवानी स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा भिवानी-बठिंडा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 04781, बठिंडा-रेवाड़ी 18 जून से 21 जून तक भिवानी स्टेशन से संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा बठिंडा-भिवानी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 19791, जयपुर-हिसार रेलसेवा 18 जून से 20 जून तक जयपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा भिवानी स्टेशन पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी और गाड़ी संख्या 19791, हिसार-जयपुर रेलसेवा 21 जून काे हिसार से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा भिवानी स्टेशन पर एक घंटे रेगुलेट रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static