नायक अश्वनी कुमार को हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

punjabkesari.in Wednesday, Mar 30, 2022 - 01:17 PM (IST)

 

कुरुक्षेत्र(रणदीप):धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के गांव बारना निवासी नायक अश्वनी कुमार को हजारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। सुबह तकरीबन 7 बजे अश्वनी कुमार के पार्थिव शरीर को गांव बारना में लाया गया। सैकड़ों मोटरसाइकिलों पर सवार होकर युवा हाथों में तिरंगा झंडा लिए शहीद के पार्थिव शरीर की अगुवाई कर रहे थे।

गांव की चौपाल में पार्थिव शरीर को लाया गया। इसके बाद अश्वनी कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अश्विनी कुमार फौज के काम से जबलपुर जा रहे थे तो अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई स्थिति गंभीर होने के कारण 27 मार्च को उनकी मृत्यु हो गई। अश्विनी कुमार की अंतिम विदाई के समय पूरा आसमान भारत माता के जयकारों से गूंज गया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static