इनेलो पार्षद को पाकिस्तान से धमकी, कॉलर ने नफे सिंह राठी के परिवार से दूरी बरतने की चेतावनी दी

punjabkesari.in Tuesday, May 28, 2024 - 03:34 PM (IST)

बहादुरगढ़(प्रवीन कुमार धनखड़): इंडियन नेशनल लोकदल के नगर पार्षद मोहित राठी को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने मोहित को नफ़े सिंह राठी के परिवार से दूर रहने की हिदायत दी है। सोमवार दोपहर को एक व्हाट्सएप कॉल मोहित के फ़ोन पर आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम तो नही बताया, लेकिन इतना जरूर कहा कि थोड़े दिनों में नतीजा दिखा देंगे।

PunjabKesari

मोहित ने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है, लेकिन अब तक मोहित को कोई सुरक्षा नहीं दी गई है। जबकि मोहित वार्ड पार्षद होने के नाते सामाजिक कार्यों में लगे रहते हैं।

मोहित वार्ड 13 में इनेलो की टिकट पर पार्षद चुने गये थे। नफ़े सिंह के परिवार से उनके पारिवारिक सम्बन्ध हैं। 25 फरवरी को नफ़े सिंह की हत्या के बाद से मोहित परिवार के साथ ढाढ़स बंधाने के लिए रहता था। इसी वजह से उसे अज्ञात नंबर से धमकी दी गई। धमकी जिस नम्बर से दी गई उसके आगे +92 कंट्री कोड लगा था जो पाकिस्तान का बताया जाता है।

मोहित ने पुलिस सुरक्षा की मांग की है लेकिन कोई सुरक्षा नही दी गई। इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है। हम आपको बता दें कि पूर्व विधायक नफ़े सिंह राठी ने भी हत्या की आशंका देखते हुए पुलिस सुरक्षा मांगी थी लेकिन उन्हें भी सुरक्षा नही दी गई और हत्या के बाद परिवार को पुलिस सुरक्षा दी गई।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static