किशोरी का अपहरण कर दिल्ली ले गई महिला, 3 परिचितों से करवाया दुष्कर्म

punjabkesari.in Saturday, Jul 07, 2018 - 09:50 AM (IST)

सोनीपत: शहर थाना क्षेत्र से अपहृत किशोरी को दिल्ली से बरामद करने के साथ ही पुलिस ने महिला सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला किशोरी का अपहरण कर अपने साथ दिल्ली के रोहिणी स्थित फ्लैट पर ले गई थी। वहां किशोरी के साथ महिला के परिचित मुम्बई व दिल्ली के रहने वाले 3 लोगों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला व उसके 2 परिचितों को गिरफ्तार कर लिया है।
 
जानकारी के अनुसार 28 जून को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि ओल्ड डी.सी. रोड निवासी सोनी का उनके घर पर आना-जाना था। उसने बताया था कि 15 जून को उसकी 14 साल की बेटी संदिग्ध अवस्था में लापता हो गई। उसने आरोप लगाया था कि सोनी उसकी बेटी का अपहरण कर ले गई है। मामले में कार्रवाई करते हुए ए.एस.आई. सरिता की टीम ने रोहिणी स्थित सोनी के फ्लैट से बच्ची को बरामद कर लिया है। पुलिस ने सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि सोनी उर्फ रोशनी मूलरूप से यू.पी. के इलाहाबाद की रहने वाली है और फिलहाल दिल्ली के सराय पीपलथा में रहती है। 

पुलिस ने किशोरी का मेडीकल कराया तो उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। किशोरी ने बताया कि उसके साथ 3 लोगों ने दुष्कर्म किया है। तीनों सोनी के परिचित थे। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म करने के 2 आरोपियों दिल्ली के नरेला निवासी जितेंद्र व मुकेश को भी गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी मुंबई का रहने वाला बताया गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nisha Bhardwaj

Recommended News

Related News

static